नमस्ते दोस्तों आपका स्वागत है हमारे ब्लॉग technodev.tech के अंदर पर आज हम आपको जिस देश के बारे मे जानकारी देने जा रहे हैं उस देश को the babel tower of the world के नाम से भी जाना जाता हैं। बेशक यह दिल छोटा है लेकिन यहां पर 100 से भी ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं।

 यहां के लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह लोग बहुत ही हंसमुख होते हैं। यह गरीबी जरूर है लेकिन यहां के लोगों का दिल बड़ा है अगर आपको शौक है ऊंट का और रेस देखने का तो आप बेशक इस देश के अंदर घूमने के लिए आ सकते हैं।

 लेकिन इस देश के अंदर भयानक गर्मी पड़ती है और कहा जाता है कि यहां के लोग मछली को खाए बिना नहीं रह सकते! दोस्तों यह है सेंट्रल अफ्रीका का देश चाड! तो जानकारी के लिए हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहिए।

चाड के बारे मे परिचय

सबसे पहले आपको बता दें कि इस देश का नाम रिपब्लिक ऑफ चाड है और यह दुनिया के 16 लैंड लॉक देशों में से एक है कहने का मतलब है कि इस देश की बॉर्डर दूसरे देशों से जमीनी तौर पर मिलती हैं। इस देश की जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख के आसपास हैं। चाड देश के प्रधानमंत्री श्री Kalzeubet Pahimi हैं। 

सबसे ज्यादा जनसंख्या के मामले में यह देश 72 के नंबर पर आता है और इस देश के अंदर 24% लोग शहर में रहते हैं और 76% लोग गांव में रहते हैं। चाड देश की राजधानी N'Djamena है और यह शहर इस देश का सबसे बड़ा शहर भी हैं।

 यह शहर पशु धर्म, खजूर, नमक और अनाज का एक मार्केट हैं और मांस मछली और कॉटन प्रोसेसिंग का मुखिया इंडस्ट्री है यहां इसके अलावा यह शहर चाड का इकोनामिक एक्टिविटी का भी ख्याल करता हैं। इस देश की ऑफिशियल लैंग्वेज फ्रेंच और अरबिक हैं। इस देश की ऑफिशियल करेंसी का नाम CFA franc हैं।

दोस्तों आपको यह नहीं लगता है कि इस देश का नाम थोड़ा अजीब है!! दोस्तों क्या आपको पता है कि इस देश को चाड क्यों कहते हैं? अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा झील का नाम भी चाड है और उसी झील के नाम पर इस देश का नाम भी चाड रखा गया था। 

चाड एक बहुत ही गरीब देश से आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस देश के अंदर कितनी जनसंख्या है उसमें से 80% लोग गरीबी रेखा से नीचे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। इन लोगों की औसतन इनकम $1 से भी कम है!(1 दिन के हिसाब से) चाड दुनिया की यंग कंट्री में से एक है क्योंकि यहां की औसतन उम्र है 16 साल और यह बहुत ही यंग कंट्री है और आपको हर जगह यंग जनरेशन की लोग ही नजर आएंगे।

दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है कि कोई एक देश की इतनी बुरी हालत कैसे हो सकती हैं? इसकी एक ही वजह है और वहां है इस देश में होने वाले करप्शन! चाड के अंदर कोई ऐसा काम नहीं होता है जिसके अंदर पैसा इस्तेमाल ना होता हो यहां पर हर काम के लिए लोगों को अंडर थ टेबल पैसा चाहिए होता है।

यहां पर बिंदास लोग करप्शन का धंधा कर रहे हैं और किसी को किसी भी चीज का डर नहीं होता! इसी वजह से इस देश के अंदर क्राइम रेट बहुत ही ज्यादा है और शायद यही वजह है कि यहां पर रात को कोई ज्यादा निकलता नहीं है। यहां पर शाम के 7:00 बजे के बाद घर से निकलना मतलब अपने आप को लुटाने जैसा होगा इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां का माहौल कितना खराब होगा।

 चाड देश की 70% जमीन तो रेगिस्तान ही है और इसीलिए यहां पर खेती करना मानो नामुमकिन है। यहां पर लोगों को ले रहने के लिए और अपना गुजारा करने के लिए मात्र 30% ही जमीन है और यहां पर अपनी जिंदगी गुजारना इतना आसान काम नहीं है।इस देश के अंदर आप कोई भी काम नहीं कर सकते हैं और ना ही खेती कर सकते हैं।

 दुनिया की सबसे महंगी ऊंट की प्रजाति इसी देश के अंदर है और इस प्रजाति का नाम है tibesti और उंटो की कीमत लाखों में होती है और यह तो बहुत ही मेहनती होते हैं और मजबूत भी और इसीलिए इस ऊंट के खरीददार दुनिया भर में से आते हैं।

इन ऊंटो से ही करवाई जाती है दुनिया की सबसे खतरनाक रेस! जहां पर बाहर के लोग रेस करते हैं जैसे घोड़ों की रेस होती है वैसे ही ऊंटों की रेस भी होती है यहां पर! यह देश कितना बिछड़ा हुआ है यह बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर 23,600 लोगों के लिए सिर्फ एक डॉक्टर है! जरा सोचिए यहां के लोगों की मेडिकल कंडीशन कितनी खराब होगी।अगर यहां का कोई व्यक्ति बड़े बीमारी के अंदर फस गया तो यहां पर उसको बचाना मानो नामुमकिन सा हो जाता है।

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इस देश के अंदर 9 से 10 महीना बहुत ही गर्मी पड़ती है क्योंकि इस देश के अंदर 70% जितनी रेत है और ऐसे में दिन के समय में यहां पर बहुत ही ज्यादा गर्मी रहती हैं।

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि चाड को The babel tower of the world क्यों कहा जाता है? ऐसा इसलिए क्योंकि इस देश के अंदर 100 से भी ज्यादा भाषा बोली जाती है और 200 से भी ज्यादा जाति के लोग इस देश के अंदर रहते हैं। चाड मै हर 10 किलोमीटर के अंदर भाषा और रहने का तरीका बदल जाता हैं। इस छोटे से देश में कई तरह की के लोग रहते हैं!

आप शायद जान कर हैरान हो सकते हैं कि आज के समय में भी इस देश के अंदर मात्र एक टीवी चैनल ही है और उस टीवी चैनल का नाम है टेली चड! और इस देश के अंदर बहुत ही कम लोग हैं जो टीवी का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोगों के पास टीवी है ही नहीं और वैसे देखा जाए तो इस देश के अंदर लाइट भी ना के बराबर ही आती है और इतना ही नहीं इस देश के अंदर मात्र 4 ही रेडियो स्टेशन हैं। आज की इस मॉडर्न जमाने में भी यहां के लोग 1960 की जमाने की जिंदगी जी रहे हैं!

चाड वैसे तो एक गरीब देश है लेकिन यहां के लोग बहुत ही मजाकिया स्वभाव के होते हैं और यह लोग बहुत ही मस्त तरीके से अपनी लाइफ को जीते है और एक दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हैं। जो भी गिने-चुने सैलानी यहां आते हैं उन लोगों के साथ यह लोग बहुत ही फ्रेंडली बर्ताव करते हैं। 

चाट की समस्याओं में से एक बड़ी समस्या यह है कि यहां से लोगों के साथ लड़ाई बहुत होती है यहां पर हर दो अलग जातियों कि लोगों के बीच में लड़ाई बहुत होती है। यहां पर ईसाई और मुस्लिम जाति के लोग ज्यादा रहते है और यही दोनों जाति के लोग बात-बात पर हिंसक हो जाते हैं। इसकी वजह से यहां पर हर समय पर माहौल खराब रहता हैं।

दोस्तो आशा करता हूं कि आज की जानकारी आपको बहुत ही पसंद आई होगी हम ऐसे ही जानकारी आपके सामने पेश करते रहते हैं।